नई दिल्ली : एक हफ्ते में आप सबके घरों तक पानी आने लगेगा। इससे लोगों को टैंकर के पानी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अब एक हफ्ते में इस पाइप लाइन के जरिए आपके घरों में सीधे पानी पहुंचने लगेगा। उक्त बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तुगलकाबाद विधानसभा में अपनी पदयात्रा के दौरान कहीं।
इस दौरान लोगों ने सीएम से अपनी समस्याएं साझा करते हुए कहा कि यहां दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर आते हैं लेकिन पाइप लाइन बिछ गई है तो अब इससे ही पानी मिलना चाहिए।
इस पर सीएम ने कहा कि अब आप लोगों को टैंकर से पानी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि एक हफ्ते में आपके घरों में टोंटी से पानी आना शुरू हो जाएगा। इस संबंध में जलबोर्ड को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। स्थानीय निवासी कौशल राज ने बताया कि हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे यहां अब सोनिया विहार का पानी मिल सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



