केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को महिला और बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। वही, केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने भी आज सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया।
स्मृति ईरानी आज सुबह कार्यालय पहुंची तो उनका स्वागत मंत्रालय में सचिव वी सोम सुंदरम ने गुलदस्ता देकर किया। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने से पहले स्मृति ने पूर्व मंत्री मेनका गांधी से शनिवार को मुलाकात की थी और उनके साथ मंत्रालय के मुद्दों पर चर्चा की थी। बता दें कि इसी मंत्रालय में राज्यमंत्री देवाश्री चौधरी पहले ही कार्यभार संभाल चुके हैं।

इसके अलावा जनरल वीके सिंह के आज सुबह कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

बता दें कि जनरल वीके सिंह पिछली सरकार में विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वह गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं।


Download Android App
Download iOS App



