उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर, राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ डटे किसानों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। दिल्ली निवासी वकील रीपक कंसल द्वारा दायर याचिका में नागरिकों के प्रदर्शन के अधिकार के साथ ही बाधारहित आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश गठित करने का अनुरोध किया गया।
याचिका में कहा गया, ” कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा दिल्ली की सीमाएं सील करने/सड़क बंद करने के चलते आम जनता की बाधारहित आवाजाही एवं पहुंच का अधिकार और किसानों का प्रदर्शन का अधिकार प्रभावित हुए हैं।” जनहित याचिका में यह भी अनुरोध किया गया कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने वाले किसानों पर बल का प्रयोग नहीं किए जाने संबंधी निर्देश दिए जाएं।


Download Android App
Download iOS App



