दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला समेत अन्य स्थानों पर फ्लैट्स के लिए अपनी विशेष आवासीय योजना 2021 की प्रतीक्षा सूची के आवेदकों के लिए सितंबर में एक ‘‘मिनी ड्रॉ’’ निकालने की योजना बना रहा है। डीडीए ने पिछले साल दिसंबर में 18,000 से अधिक फ्लैट के साथ नयी विशेष आवासीय योजना शुरू की थी।
डीडीए ने मंगलवार को जारी एक नोटिस में कहा कि प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदक पंजीकरण शुल्क जमा करा दें। ऑनलाइन माध्यम (आरटीजीएस/एनईएफटी) से इसका भुगतान किया जा सकता है तथा अन्य किसी माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीडीए ने 18 अप्रैल को आवेदकों के लिए अपनी विशेष आवासीय योजना 2021 के लिए ड्रॉ निकाले थे। उसने शुरुआत में इस योजना के तहत 28 इलाकों में 18,335 फ्लैट आंवटन के लिए रखे थे। इसके जवाब में केवल 12,387 आवेदकों ने आवश्यक पंजीकरण शुल्क जमा कराया जबकि 22,100 लोगों ने पंजीकरण कराया था।


Download Android App
Download iOS App



