दिल्ली में खुशनुमा हुआ सुबह का आगाज, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का है अनुमान

Summary :

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यानी आज सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यानी आज सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्लीवालों को बारिश के लिए 2 से 3 दिनों तक तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा, मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अभी 15 अगस्त तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में तापमान में वद्धि हो सकती है, दरअसल पिछले 4 दिनों से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। इससे गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, आजकल आसमान में कड़ी धूप खिल जाती है जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
वहीं अगर बात करें उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पूर्वोतर भारत की तो वहां लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। अगर मौसम के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर इस वक्त पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। यहां पर भारी बारिश के चलते कई मकान ध्वस्त हो गए है। 

Desk Team