PM मोदी आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा इस दौरान जहां वे 3,000 से अधिक ग्रेजुएट छात्रों और PHD स्कॉलर्स को संबोधित करेंगे और संस्थान के सोनीपत परिसर में AI सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन करेंगे। आज सुबह दीक्षांत समारोह 11 बजे शुरू होगा और संबोधन के साथ ही 587 PHD स्कॉलर्स समेत कुल 3,000 से अधिक छात्रों को डिग्री दी जाएगी।
शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगा पुरस्कार
IIT दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेधावी छात्रों को संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार देंगे। बता दें कि PM मोदी पढ़ाई के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आईआईटी दिल्ली के उच्च शैक्षणिक सम्मान भी देंगे। इन पुरस्कारों में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्ण पदक शामिल हैं। जिन छात्रों ने पढ़ाई में अपना बेहतर किया है उन्हें इन सभी सम्मान से नवाजा जाएगा।
सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन
IIT दिल्ली के सोनीपत में AI सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन भी करेंगे। AI को आगे बढ़ाने के लिए यह आज बड़ा फैसला होगा जिससे सरकार के उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग बढ़ावा देने के प्रयासों के अनुरूप है। यह सुविधा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, उन्नत कंप्यूटिंग और अंतर्विषयक अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान की क्षमताओं को मजबूत करेगी।



Download Android App
Download iOS App




