पीएम मोदी ने 78 मंत्रियों के साथ जो बैठक की है वो खत्म हो गई है बताे दे बैठर पांच घंटे चली। बताया जा रहा है की चौबीस के चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरु कर दी है इसलिए वो संगठन से लेकर कैबिनेट में बदलाव भी कर रहे है। इस बैठक में भी पीएम मोदी ने चुनाव जीतने के लिए अपने मंत्रियों को जीत का मंत्र दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की परफॉर्मेंस पर भी बात की गई है।
2024 के चुनाव को लेकर पीएम ने की चर्चा
इस बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2024 को लेकर कई अहम मुद्दों पर बात हुई है और आगे भी ऐसी बैठकें होती रहेंगी। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री मौजूद रहे। बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीटभी किया है जिसमें लिखा है। की मंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें हमने विभिन्न नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
मीनाक्षी लेखी ने बैठक को लेकर क्या कहा
वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हमारा फोकस बुनियादी ढांचे के विकास पर है। बैठक में यही कहा गया कि जिन मंत्रालयों को जो भी बिल लाना है वह जल्द ही लाएं। आज की बैठक में देश को आगे ले जाने की क्या योजना है उसपर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि परफॉर्मेंस को लेकर भी बात हुई है।


Download Android App
Download iOS App



