पटना : बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि पटना में भाजपा के पक्ष में नेताओं को भारतीय इंगित करते हुए पोस्टर लगाये गए है जिनको लेकर मीडिया में चर्चा की जा रही है। यह बात स्पष्ट है कि भाजपा इस तरह के किसी भी पोस्टर युद्ध में शामिल नहीं है और ये लगाये गए पोस्टर भाजपा का आधिकारिक पोस्टर नहीं है। जब ये आधिकारिक पोस्टर नहीं है तो इसमें नेताओं की तस्वीर होने न होने को लेकर किसी प्रकार की चर्चा बेमानी है। लेकिन यह जरुर है कि पार्टी के कुछ युवा समर्थकों ने इसे लगाया है।
श्री आनंद ने कहा कि इसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस के नेताओंञकार्यकर्ताओं की मानसिकता एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का फर्क इन पोस्टरों के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है। भाजपा राष्ट्रवाद युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त सतत एवं सर्वांगीण विकास की बात करती है जिसका प्रतिबिम्बन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ. सबका विकास के नारे में होता है। वहां कि कांग्रेस के द्वारा लगाये गए पोस्टर उनकी वैचारिक मानसिकता को प्रदर्शित करता है जिसकी बुनियाद जातिवाद- भ्रष्टाचार युक्त परिवारवाद एवं कुनबावाद की राजनीति है।


Download Android App
Download iOS App



