नमामि गंगे एवं स्पर्श गंगा अभियान के तहत ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से हरिद्वार तक साइकिल यात्रा स्पर्श गंगा साइक्लोथन का शुभारंभ उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्ष अनिता ममर्गाइं एवं एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार एवं स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि पोखरियाल मौजूद थी। गौरतलब है कि नमामि गंगे एवं स्पर्श गंगा अभियान के तहत जनजागरण अभियान के दौरान ऋषिकेश से हरिद्वार तक 23 किलोमीटर लंबी यात्रा गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाए जाने के लिए निकाली गयी।
साइक्लोथन का समापन वीआईपी घाट हरिद्वार में होगा। साइकिल यात्रा के दौरान गोरखा राइफल, राष्ट्रीय सेवा योजना, सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की टीमों के साथ-साथ हजारों युवाओं ने इसमें भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके तहत गंगा की स्वच्छता को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भी गंगा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़गी।


Download Android App
Download iOS App



