कीव : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच समुद्र में संघर्ष के बाद रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित सम्मेलन रद्द कर सकते हैं। इस संघर्ष के चलते कीव को ‘‘पूर्ण युद्ध’’ की धमकी देनी पड़ी। ट्रंप का इस सप्ताह के अंत में ब्यूनस आयर्स में जी-20 सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात करने का कार्यक्रम है लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यह यूक्रेन के तीन जहाजों को कब्जे में लेने के रूस के कदम पर उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। उन्होंने मंगलवार को ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ से कहा, ‘‘शायद, मैं मुलाकात ना करुं। शायद मेरी मुलाकात ना हो।’’ इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने चेतावनी दी कि पूर्व सोवियत पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ने से यह तनातनी और अधिक नाटकीय मोड़ ले सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं चाहता कि कोई सोचे कि यह मजाक है और खेल है। यूक्रेन पर रूस के साथ पूर्ण युद्ध का खतरा है।’’ रूस की सेना ने रविवार को क्रीमिया के तट पर यूक्रेन के तीन जहाजों को जब्त कर लिया और 24 यूक्रेनी नाविकों को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रंप ने यह बात कही। अमेरिका के विदेश विभाग ने रूस के कदम को तनाव में खतरनाक वृद्धि करने वाला बताया और कहा कि वाशिंगटन ‘‘अपने यूरोपीय सहयोगियों को यूक्रेन की मदद के लिए और अधिक प्रयास करते हुए’’ देखना चाहता है।


Download Android App
Download iOS App


