कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ का ‘आइडिया’ देश की विविधता के लिए खतरा बन रहा है और अर्थव्यवस्था को चौपट कर रहा है साथ ही इससे भारतीय जनता पार्टी की ‘विचारधारा’ को मजबूती मिल रही है। कांग्रेस के सहयोगी संगठन प्रोफेशनल कांग्रेस के क्षेत्रीय संयोजक सलमान सोज ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में व्यंगात्मक लहजे में कहा कि मोदी सरकार जिस सोच के साथ ‘नूय इंडिया’ के लिए काम कर रही है, वह दुनिया से कुछ अलग ही है। इसमें लोगों की आवाज दबायी जा रही है और लोतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म किया जा रहा है।
अनेकता में विविधता को बढावा देने के बजाय विभाजन की राजनीति की जा रही है और देश की अखंडता को चुनौती दी जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधता वाले देश के लिए यह सोच ठीक नहीं है लेकिन इससे भाजपा की ‘सोच’ जरूर मजबूत हो रही है। इन सब स्थितियों को देखते हुए लगता है कि भारत को पुनर्परिभाषित किया जा रहा है और मोदी सरकार की इस सोच को सामने लाना आवश्यक है। इसलिए प्रोफेशनल कांग्रेस शुक्रवार को ‘क्या भारत को पुनर्परिभाषित किया जा रहा है’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



