Haryana/Mahendragarh Bus Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक बस दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत की घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों को ‘इस क्रूर आघात’ को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Highlights:
- मह्नेद्रगढ़ के स्कूल बस हादसे में हुई आठ छात्रों की मौत
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया घटना को हृदयविदारक बताते हुए जताया शोक
- पुलिस ने कहा की जांच जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक बस दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत की घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों को ‘इस क्रूर आघात’ को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से छह विद्यार्थियों की मौत हो गई है और करीब 20 अन्य घायल हो गये हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने ‘एक्स’ पहले ट्विटर पोस्ट में कहा,
‘‘हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूल बस दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ पुलिस ने कहा कि बस एक निजी स्कूल की थी और तेज गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा बस एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह पलट गयी।
महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्मा ने कहा, ‘हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है जिसके बाद ही हम पुष्टि कर पाएंगे कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं. घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आखिर ईद के दिन क्यों खुला था स्कूल
इधर, कनीना डीएसपी मोहिंदर सिंह ने कहा, ‘ड्राइवर ओवर स्पीड से बस चला रहा था, जिसके चलती गाड़ी पलट गई. हम इस मामले की भी जांच कर रहे हैं कि ईद के दिन स्कूल क्यों खुला था. जो लोग हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Download Android App
Download iOS App



