नई दिल्ली : दिल्ली में चुनावी माहौल रंग पकड़ने लगा है। दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। चुनाव में और गर्मी लाने के लिए जल्द ही दिल्ली में प्रियंका गांधी रोड शो करने वाली हैं। इसके अलावा राहुल गांधी भी दिल्ली के मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि प्रियंका का यह रोड शो शीला दीक्षित के संसदीय क्षेत्र में हो सकता है।
जबकि राहुल गांधी चांदनी चौक इलाके में जनसभा कर सकते हैं। अभी तारीख कोई मुकर्रर नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेसी रोड शो की तैयारियों के तहत रणनीनि बनाई जा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने दिल्ली में 40 स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। इसमें राहुल, प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी नाम है।
दिल्ली के वोट के ध्रुवीकरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में ऐसे नेताओं को भी शामिल किया है जो दिल्ली की नब्ज जानते हैं। इसमें सुभाष चोपड़ा, मतीन अहमद, नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, कृष्णा तीरथ का नाम है। इसके अलावा सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम है।


Download Android App
Download iOS App



