सीएए को लेकर मंडी हाउस से संसद भवन तक विरोध-प्रदर्शन शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Summary :

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र मंडी हाउस से संसद भवन तक विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ मंडी हाउस से संसद भवन तक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शन को लेकर सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संसद में बजट सत्र चलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन मार्च के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने मंडी हाउस इलाके में प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी है। अगर वे प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर जाएं, जो कि प्रदर्शनों के लिए निर्दिष्ट स्थान है। यातायात बाधित करने और कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ’’
  

Desk Team