नई दिल्ली : दिल्ली में बिक रही महंगी प्याज को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार अपनी आवाज बुलंद किये हुए है। प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर आप ने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए उसकी कालाबाजारी करने वालों के साथ सांठगांठ होने का आरोप लगाया है।
सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जनता प्याज की बढ़ती कीमतों के आंसू रो रही है। भाजपा की केन्द्र सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। जब किसान मंडी में प्याज बेचने जाता है तो उसे दो से तीन रुपये किलो का भाव मिलता है।
कालाबाजारी करने वाले इस प्याज को दो-तीन रुपये में खरीदकर स्टॉक करके रखते हैं और महंगे दामों पर बेचते हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



