राजधानी में पानी के नाम पर हो रही राजनीति के बीच प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता साफ पानी मांग रही है जबकि मुख्यमंत्री ध्यान भटकाने के लिए मुफ्त योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं।
शुक्रवार को एक बयान जारी कर कीर्ति ने बताया कि केजरीवाल सरकार ने पहले 10 फीसद की दर से लिए जाने वाले वाटर व सीवर चार्ज को 20 फीसद की दोगुनी दर पर बढ़ाया। अब चुनाव पूर्व 100 रुपए डेवलपमेंट चार्ज माफ करने की घोषणा कर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। जनता डेवलपमेंट व इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्ज तो सरकार को तभी देगी सरकार ने जब घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम किया हो।
कीर्ति ने कहा कि केजरीवाल ने खुद जलबोर्ड को घाटे में पहुंचाया। जलबोर्ड पर वर्ष 2018-19 के बजट में 3890 करोड़ घाटे का अनुमान लगाया गया। वर्ष 2015-16 तक जलबोर्ड घाटे में नहीं था। कीर्ति ने आम आदमी पार्टी के घोषणपत्र में वाटर, सीवर शुल्क खत्म करने के वादे पर कहा कि केजरीवाल ने अपने 70-सूत्रीय घोषणापत्र के 11वें नंबर बिंदु पर वाटर व सीवर चार्ज खत्म करने का वादा किया था लेकिन उसे पहले से दोगुना कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



