भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा बिहार, उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली के अस्पतालों पर बढ़ते बोझ के लिए जिम्मेदार बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल सरकार अपनी अकर्मण्यता का ठीकरा बिहार से आए लोगों पर फोड़ रही है।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रत्यूष कंठ एवं प्रवक्ता हरीश खुराना उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जिस तरह के बयान दिए उससे बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वांचलियों व परप्रांतियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
यह बयान अपमानजनक है और ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान की हम भर्त्सना करते हैं। दिल्ली भाजपा पूर्वांचलियों व परप्रांतियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। केजरीवाल जब तक जनता से माफी नहीं मांग लेते, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



