शराब बंदी को लेकर नीतीश पर राहुल का हमला

Summary :

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर में नशे में धुत भारतीय जनता पार्टी के नेता के वाहन से नौ मासूमों की मौत की घटना ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी की असलियत सामने ला दी है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया ‘नशामुक्त बिहार’में नशे में धुत एक भाजपा नेता ने नौ मासूम बच्चों को मार दिया। नीतीश जी क्या यही है आपकी शराबबंदी की सचाई? आपकी अंतरात्मा की आवाज आज किसे बचा रही है – आरोपी भाजपा नेता को या बिहार में शराब की सचाई को?’ गौरतलब है कि शनिवार को बिहार के मुत्रफ्फ़रपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर धरमपुर के एक सरकारी स्कूल में एक अनियंत्रित बोलेरा कार की चपेट में आने से नौ बच्चों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए थे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team