ऑनलाइन ट्रेवल मार्केटप्लेस रेलयात्री डॉट इन ने स्मार्ट बस सेवा शुरू करने की घोषणा करते हुये दिल्ली-लखनऊ के बीच पहली बस सेवा की शुरूआत की है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये का कि इस सेवा के तहत चलने वाली बसें न सिर्फ निश्चित समय से प्रस्थान करेंगी और निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचेगी बल्कि वाई- फाई, शौचालय, रियल टाइम इनफार्मेशन आदि सुविधाओं से लैश होगी।
स्मार्ट बस का परिचालन विशेष प्रशिक्षित एवं अनुभवी चालकों द्वारा किया जायेगा जिनका चयन रेलयात्री टीम स्वयं करेगी। रेलयात्री डॉट इन ने कहा कि रेलयात्रा को सहज एवं सरल बनाने की कोशिश की दिशा में यह सेवा शुरू की गयी है क्योंकि जिन्हें समय पर कन्फर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता है उन्हें एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जा सके और लोग बिना किसी परेशानी के इन दोनों शहरों के बीच निश्चित समय सीमा के अंदर सुरक्षित यात्रा कर सकें।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह संस्थापक मनीष राठी ने स्मार्ट बस सेवा के शुरुआत की घोषणा करते हुये कहा कि रेलयात्री डॉट इन काफी समय से ट्रेन टिकट नहीं मिलने की स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधाओं पर विचार कर रही थी और अंतत: रेलयात्रा जैसे ही इस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि अब यात्री रेलयात्री ऐप की सहायता से न सिर्फ बस टिकट बुक कर सकते हैं बल्कि ऐप की माध्यम से बस डिपो की जगह, उसके आगमन -प्रस्थान का समय आदि का भी पता लगा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



