नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम तापमान की बात करें तो वर्ष 2011 से लेकर अभी तक केवल 2015 में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा था, वरना अन्य वर्षों में अधिकतम ही बना रहा है।
दिल्ली में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 मिमी और शाम साढ़े पांच बजे तक 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। रात साढ़े आठ बजे तक 5.6 मिमी बारिश हो चुकी है। राजधानी में शनिवार को पालम केन्द्र पर सुबह साढ़े आठ बजे सबसे कम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई, जो कि पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में सबसे कम रही है।
वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिशा से सफदरजंग पर 16 किलोमीटर प्रतिघंटा, जबकि पालम में 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अनुुमान है कि रविवार को भी दिल्ली में बारिश होगी, बिजली गरजेगी और ओले पड़ने की संभावना भी बन रही है। चार मार्च को भी यही स्थिति बनी रही सकती है। इस दौरान कोहरा भी रह सकता है। पांच मार्च को भी बादल छाए रहेंगे। अगले 48 घंटे बाद न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री नीचे गिर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



