राजपाल यादव ने केजरीवाल से मुलाकात की

Summary :

NULL

नई दिल्ली : अभिनेता राजपाल यादव ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की तथा प्रदेश की आप सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों की बेहतरीन व्यवस्था की तारीफ की। राजपाल के हवाले से सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देख कर मैं आश्चर्यचकित हूं। मैने अपने जीवन में ऐसे सरकारी स्कूल नहीं देखे हैं। यह निजी स्कूलों का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

वास्तविक विकास है। इसमें यह भी कहा गया है कि बाद में अभिनेता ने पीरागढी शिविर मोहल्ला क्लिनिक और पश्चिम विहार स्थित पोलीक्लिनिक का दौरा किया। बयान में यह भी कहा गया है कि उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक और पोलीक्लिनिक की सुविधाओं को देखा और दिल्ली सरकार की त्रिस्तरीय हेल्थकेयर प्रणाली को भी समझा।

 लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team