एम्स में भर्ती केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की हालत स्थिर है। अस्पताल सूत्रों ने मंगलवार को इस बारे में बताया। श्वसन संबंधी दिक्कत के कारण प्रसाद को सोमवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘वह आईसीयू में निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’’ विधि एवं न्याय मंत्री को पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।
प्रसाद को बुधवार को प्राइवेट वार्ड में स्थानांतरित किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




