विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा वर्षों से अड़चन डालने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अनाधिकृत काॅलोनियों में रहने वाले लाखों निवासियों और मेट्रो फेज 4 को लेकर बड़ी राहत पहुंचाने के फैसले किए हैं। मोदी कैबिनेट ने अनाधिकृत काॅलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक, ट्रांसफर और मोर्टगेज अधिकार देने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
साथ ही दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर को स्वीकृति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इससे इन काॅलोनिवासियों में आर्थिक सम्पन्नता आएगी, जीवन स्तर में सुधार होगा, बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और इन काॅलोनियों को पुनर्विकास होगा। नेता विपक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार इन्हें मंजूरी देने को तैयार नहीं थी।


Download Android App
Download iOS App



