पंजाब एकता पार्टी के तीन विधायक सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह और पीरमल सिंह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी के साथ पार्टी के विलय की घोषणा की। 3 जून को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक से पहले अमरिंदर सिंह ने आप के तीन बागी विधायकों सुखपाल खैरा, पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमलू को पार्टी में शामिल किया था।दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने इन तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया था।
कभी अमरिंदर सिंह की कड़ी आलोचना करने वाले फायरब्रांड खैरा ने कांग्रेस छोड़ दी थी और दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे। वह 2017 में भोलाथ विधानसभा सीट से चुने गए थे।हालांकि, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता खैरा ने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी भी बना ली। अन्य दो विधायक कमलू और धौला पहली बार विधायक बने हैं।


Download Android App
Download iOS App



