लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने गिरफ्तार 7 आरोपियों की बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Summary :

Red Fort Blast Update: लाल किला बम धमाका मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी बुधवार को इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत ने सभी आरोपियों को 8 जनवरी तक जेल में भेजने का आदेश दिया है। Red Fort Blast Update: हिरासत में भेजे गए आरोपियों की पहचान जिन सात लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है, उनके नाम हैं, डॉ. आदिल राठर, डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. शाहीन सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे, जसीर…

Red Fort Blast Update: लाल किला बम धमाका मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आज यानी बुधवार को इस मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की अदालत ने सभी आरोपियों को 8 जनवरी तक जेल में भेजने का आदेश दिया है।

Red Fort Blast Update: हिरासत में भेजे गए आरोपियों की पहचान

जिन सात लोगों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है, उनके नाम हैं, डॉ. आदिल राठर, डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. शाहीन सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे, जसीर बिलाल वानी, आमिर राशिद अली और शोएब। इन सभी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया।

Red Fort Blast Update (Image- Social Media)
Red Fort Blast Update (Image- Social Media)

Judicial Custody Extended Till January 8: पहले कब मिली थी न्यायिक हिरासत

इससे पहले अलग-अलग तारीखों पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। डॉ. आदिल, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन और इरफान वागे को 12 दिसंबर को 12 दिन की न्यायिक हिरासत दी गई थी। आमिर राशिद अली और जसीर वानी को 10 दिसंबर को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था। वहीं, शोएब को 19 दिसंबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

Red Fort Blast Case: NIA का दावा, संगठित आतंकी साजिश

एनआईए के अनुसार, यह मामला एक सुनियोजित और संगठित आतंकी साजिश से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस साजिश में पढ़े-लिखे लोग और कुछ डॉक्टर भी शामिल थे। एनआईए ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी है, जो धमाके के समय कार चला रहा था। एनआईए ने इस केस में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी लगातार मामले की जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Red Fort Blast Update (Image- Social Media)
Red Fort Blast Update (Image- Social Media)

‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल से संबंध

यह मामला जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उजागर किए गए एक तथाकथित ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल में ऐसे लोग शामिल थे, जिनकी पहचान सामान्य और सम्मानित पेशों से जुड़ी हुई थी।

Red Fort Blast Update (Image- Social Media)
Red Fort Blast Update (Image- Social Media)

धमाके में हुई थी बड़ी जनहानि

10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ था। इस दर्दनाक घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। जिस कार में धमाका हुआ था, वह आमिर राशिद अली के नाम पर पंजीकृत पाई गई थी और उसे उमर-उन-नबी चला रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपी अब 8 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। एनआईए मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली को मोदी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, 120150000000 रुपए से बनेंगे Delhi Metro के 3 नए कॉरिडोर, देखें लिस्ट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।