Indian Vlogger Detained in China: एक इंडियन ट्रैवल ब्लॉगर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला दावा किया है। ब्लॉगर का कहना है कि उसे चीन यात्रा के दौरान उसे लगभग 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया। यह ब्लॉगर अपने यूट्यूब चैनल ‘ऑन रोड इंडियन’ के लिए जाना जाता है। उसने एक वीडियो के ज़रिए बताया कि अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने की वजह से उसे चीन के इमिग्रेशन सेंटर में परेशान किया गया।
Indian Vlogger Detained in China: घटना कब और कहां की है
ब्लॉगर के अनुसार, यह घटना 16 नवंबर की बताई जा रही है। उसने कहा कि जब वह चीन पहुंचा, तो शुरुआत में इमिग्रेशन प्रक्रिया सामान्य लग रही थी। अधिकारियों ने उससे सामान्य सवाल पूछे और सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक स्थिति बदल गई और उसे डिटेंशन एरिया में भेज दिया गया।

India China News: एक बयान बना परेशानी की वजह
ब्लॉगर ने अपने वीडियो में बताया कि उसने कहीं यह लिखा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है। उसका दावा है कि इसी बात को लेकर चीनी अधिकारियों ने आपत्ति जताई। उसने कहा कि उसने कोई राजनीतिक बयान जानबूझकर नहीं दिया था और न ही उसका कोई राजनीतिक मकसद था।
View this post on Instagram
Indian Vlogger in China News: डिटेंशन पॉइंट पर क्या हुआ?
ब्लॉगर के मुताबिक, डिटेंशन पॉइंट पर उसे लगभग दो घंटे तक अकेला बैठाया गया। जब काफी देर तक कोई अधिकारी नहीं आया, तो उसे शक हुआ कि मामला गंभीर है। इसके बाद कुछ चीनी अधिकारी उसे एक अलग कमरे में ले गए, जहां उसका मोबाइल फोन और कैमरा ले लिया गया।

खाने और मदद से भी किया गया वंचित
उसने आरोप लगाया कि कई घंटों तक उसे खाना नहीं दिया गया। जब उसने खाना मांगा, तो उसे मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, उसे भारतीय दूतावास (इंडियन एंबेसी) से संपर्क करने की भी अनुमति नहीं दी गई। इन हालातों में वह मानसिक रूप से टूट गया और रोने लगा।

डर और बेबसी का अनुभव
ब्लॉगर ने कहा कि उसे लगा कि शायद वह कभी भारत वापस नहीं लौट पाएगा। डर और तनाव के कारण उसने अधिकारियों से हाथ जोड़कर मिन्नतें कीं। उसका कहना है कि वह एक आम ट्रैवल व्लॉगर है और किसी भी तरह के राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहता।
एंबेसी से मदद की अपील
वीडियो के अंत में ब्लॉगर ने कहा कि वह चाहता है कि उसकी बात चीन और भारत दोनों देशों की एंबेसी तक पहुंचे। उसने उम्मीद जताई कि भविष्य में किसी अन्य भारतीय के साथ ऐसा अनुभव न हो। उसने साफ किया कि उसका किसी भी राजनीतिक एजेंडे से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें: ‘दृष्टिहीन महिला से की धक्का- मुक्की, किया अभद्र व्यवहार…’, अब BJP ने अपनी इस महिला नेता को भेजा नोटिस


Download Android App
Download iOS App




