नई दिल्ली : 69वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय रेल ने रेल विरासत दिवस के तौर पर मनाया। इसके तहत शुक्रवार को 165 वर्ष पहले बने विश्व के सबसे पुराने भाप इंजन ‘फेयरी क्वीन’ नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली तक का सफर तय किया। जिसे अब ’69 अप गणराज्य एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाएगा। फेयरी क्वीन के इस ऐतिहासिक सफर के गवाह रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे, दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक आरएन सिंह, मुख्य सुरक्षा आयुक्त संजय किशोर, पत्रकार मार्क तुली और रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं उत्तर रेलवे ने रेलवे के करीब 165 वर्ष के सफर से लोगों को अवगत कराने को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ‘इतिहास के झरोखों से’ शीषर्क से एक प्रदर्शनी भी लगाई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई ने किया। बता दें कि यह प्रदर्शनी 15 दिन तक के लिए दर्शकों के लिए खोली गई है। प्रदर्शनी में विभिन्न रेलवे इंजनों, स्टेशनों की इमारतों, डिब्बों, पुलों आदि की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है।
69वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली से पुरानी दिल्ली तक का सफर तय करने वाली फेयरी क्वीन इंजन से दो कोच की ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं पुरानी दिल्ली स्टेशन के लॉन में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जहां रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान तिरंगा गुब्बारा भी उड़ाया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



