दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए भाजपा के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कूड़े के पहाड़ 50% कम हो गए हैं और अक्टूबर 2025 तक 20 लाख मीट्रिक टन कचरा हटाया जाएगा। सिरसा ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने का संकल्प ले रही है।
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण और खराब वायु की गुणवत्ता का विषय हमेशा विवादों में रहता है। इसी बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की खराब वायु की गुणवत्ता पर BJP पर निशाना साधा और गुरुवार सुबह एक्यूआई के 500 तक पहुंचने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर निशाना साधा और कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो बीमारियां दी हैं, उनका इलाज भाजपा कर रही है। मंत्री मनजिंदर सिंह ने AAP को ‘आप-दा’ करार देते हुए कहा कि जो बीमारी AAP पार्टी ने BJP सरकार को दी है, हम पूरा प्रयास करेंगे और दिल्ली की हवा को साफ करेंगे।
#WATCH | दिल्ली के AQI को लेकर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी के बयान पर दिल्ली वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं तो बड़ा हौरान हूं कि आतिशी खुद मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और इस तरह के बचकाना ट्वीट कर रही हैं। कल मौसम विभाग ने बता दिया था… pic.twitter.com/oTtK5jMlUM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
कूड़े के पहाड़ 50 प्रतिशत कम हुए
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कूड़े के पहाड़ 50 प्रतिशत कम हो गए हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा। मनजिंदर सिरसा ने बताया कि जैसे डायनासोर विलुप्त हो गए, वैसे ही ये लैंडफिल भी देश से गायब हो रहे हैं। यह पीएम मोदी का विजन है, जिस पर सीएम रेखा गुप्ता काम कर रही हैं। अक्टूबर 2025 तक हम यहां से 20 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा हटा देंगे। उसके बाद यह पहाड़ लगभग गायब हो जाएगा।
दिल्ली के 111 गांवों में PNG की आपूर्ति, CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम
इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और मेयर राजा इकबाल सिंह के साथ गुरुवार को ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। इस दौरान लैंडफिल के बारे में कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पर काम कर रही हैं और जनता को आश्वासन दिया कि अक्टूबर 2025 तक 20 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा हटा दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



