नई दिल्ली : किसी दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने आप को देखें, यह कहना है उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा का। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर निशाना साधते हुए वाड्रा ने कहा कि स्मृति ईरानी जी, मैं आप का सम्मान करता हूं। कृपया मेरे ऊपर बयानबाजी करने की जगह अपने चुनाव पर ध्यान दें।
देश आपकी डिग्री और शैक्षिक योग्यता पर हुए विवाद के बारे में जानना चाहता है। क्या कारण है कि इन मुद्दों पर विवाद हुआ। पहले आप इस संबंध में स्पष्ट करें और फिर दूसरों पर उंगली उठाएं। उन्होंने कहा कि आप योग्य है या नहीं यह जानने के लिए प्रतीक्षा करें। किसी खुलासा या जवाब न देने का अर्थ यह नहीं कि आप में कमी नहीं है।
बता दें कि स्मृति ईरानी ने चुनावी सभा में रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि अमेठी वाले अपने जमीन की सुरक्षा कर लें। हो सकता है कि उनकी जमीन सुरक्षित न रहें। वहीं इसके जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ खबरों को साझा कर उनपर निशाना साधा था। इसमें स्मृति ईरानी के डिग्री को लेकर आई खबरों का भी जिक्र है।


Download Android App
Download iOS App



