मुख्यमंत्री नीतीश ने लोगों को रमजान की बधाई दी

Summary :

NULL

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने पर राज्य के लोगों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कुमार ने आज यहां अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। इस पवित्र महीने में पूरे माह खुदा की रहमतों की बारिश होती है।

उन्होंने कहा कि खुदा-ए-ताला की नजर में रोजेदारों की दुआयें मकबूल होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदा रोजेदारों की इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम आलमे इनसान पर अपनी रहमतों की बारिश फरमाते हैं। उन्होंने खुदा से दुआ करते हुए हुए कहा कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सछ्वाव, इज्जत की भावना को बढ़यें ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।

Desk Team