महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य और पीपुल रिपब्लिकन पार्टी के नेता प्रोफेसर जोगेंद्र कावडे ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश और पूरे विश्व की सबसे खतरनाक संस्थाओं में से एक है। जोगेन्द्र कावडे ने विधान मंडल अल्पसंख्यक कल्याण समिति की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है।
जोगेंद्र कावडे ने कहा भारतीय संविधान को बदलाव करके मनुस्मृति को लागू करना चाहती है। जोगेंद्र कावडे ने कहा कि यदि भाजपा अगला चुनाव जीतती है तो दलित और मुसलमानों पर हमले बढ़गे। भाजपा देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांटना चाहती है। भाजपा चुनाव में ईवीएम मशीन का दुरूपयोग करती है इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुटता जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



