Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत में इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Summary :

Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव एजेंसियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताई चिंता घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए Rekha Gupta ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय…

Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव एजेंसियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताई चिंता

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए Rekha Gupta ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है और सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटी हुई हैं।

saket building collapse

फायर सर्विस को शाम 7:44 बजे मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस को शनिवार शाम करीब 7:44 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कई फायर टेंडरों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

कई एजेंसियां संयुक्त रूप से चला रही हैं बचाव अभियान

घटना के बाद बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी शामिल हो गईं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। सभी एजेंसियां मिलकर मलबे में दबे लोगों को तलाशने और सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रही हैं।

इलाके में दहशत, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया गया ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। मलबे को हटाने के लिए मशीनों के साथ-साथ मैनुअल रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। हालांकि, मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

प्रशासन की नजर स्थिति पर

प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Shera Rajput