Sangam Vihar Stray Dog Attack: संगम विहार में आवारा कुत्ते का आतंक, 18 महीने के मासूम को नोचा, ICU में भर्ती

Summary :

दिल्ली के संगम विहार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर के बाहर खेल रहे 18 महीने कि बच्चे पर अवारा कुत्ते ने हमला कर दिया।

दिल्ली के संगम विहार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर के बाहर खेल रहे 18 महीने कि बच्चे पर अवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद गली में चीख-पुकार मच गई और  बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। बच्चे को स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत पास के अस्पताल ले जाया और अब ICU में भर्ती करवाया गया। बच्चे पर हमले के बाद आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है।

कुत्ते ने किया हमला

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि मासूम बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक से कुत्ते ने धावा बोल दिया और बच्चे को जमीन पर गिराकर उसपर हमला करने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई। हमले के कारण उसके चेहरे पर काफी चोट आई है।

कुत्ते के हमले से बच्चे के चेहरे पर आई चोट

हमले के कारण घायल बच्चे को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उसे ICU में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि बच्चे को काफी चोट आई है , आवारा कुत्ते ने उसके चेहरे, गले से मांस नोच लिया है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में आवारा कुत्तों का खौफ बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों पर नियम कानून के बाद भी उन पर कोई कारवाई नहीं की गई है।

एमसीडी की टीम पहुंची हादसे के इलाके में

सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद MCD की टीम एक्शन में आते हुए हादसे वाले इलाके में पहुंच कर आवारा कुत्तों को पकड़ने के काम में लग गई। लेकिन  जिस कुत्ते ने मासूम बच्चे पर हमला किया था, वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। आस पास के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक बंद गलियों में बना हुआ है।  लोगों कि मांग है जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़कर उनपर कारवाई की जाए ,जिससे भविष्य मे किसी और मासूम को इस तरह के हमले का शिकार न होना पड़े।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।