इंदौर में बिल्डर की मौत से सनसनी, कमरा नंबर 404 में मिला शव, साड़ी से जुड़ा अहम सुराग

Summary :

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर ने अपने ऑफिस के कमरा नंबर 404 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुरुआती जांच में पुलिस को आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं मिली थी, जिसके बाद अब मामले की अलग-अलग पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है।

इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पलासिया थाना में बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर की ऑफिस में आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच कर रही है। बिल्डर ने कमरा नंबर 404 में फांसी लगाई थी। पुलिस को पिछली जांच में कोई स्पष्ट वजह नहीं मिली है। पुलिस ने अब इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी है।

तीन दिन पहले ऑफिस लाए थे पत्नी की साड़ी

पुलिस की जांच में सामने आया कि संदीप नागर आत्महत्या करने के लिए पहले ही अपनी पत्नी की साड़ी ऑफिस में ले आए थे। इसलिए पुलिस को पहले से शक है कि संदीप अपनी आत्महत्या करने के लिए पहले से योजना बना रहे थे ।

पुलिस अब इस मामले की जांच करते हुए जानने की कोशिश में लगी है कि संदीप को साड़ी ऑफिस में लाने कि क्या जरूरत थी। घटना के समय ऑफिस में कोई और मौजूद नहीं था। इसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

परिवार और कारोबार से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल

पुलिस की अब तक की जांच में पारिवारिक तनाव का पहलू भी सामने आया है। अधिकारियों को संदेह है कि संदीप नागर के निजी जीवन में किसी तरह की परेशानी या पारिवारिक मतभेद हो सकते थे। हालांकि, इस बारे में अभी कोई ठोस बात सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही कोई ठोस सबूत मिल सकता है।

इस मामले को लेकर पुलिस संदीप के परिवार से बात करके जानकारी जुटा रही है। उनसे संदीप के हालिया व्यवहार, निजी परिस्थितियों और परिवार में चल रही किसी संभावित परेशानी के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े किसी विवाद, प्रतिस्पर्धा या दबाव का मामला तो नहीं था। इसके लिए पुलिस संदीप के कारोबारी सहयोगियों, दोस्तों और उनसे जुड़े हुए लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

संदीप का फोन खोलेगा राज?

पुलिस अब इस मामले कि जांच में एक अलग एंगल से जोड़ रही है। पुलिस ने संदीप का फोन जब्त करने के बाद उसकी फोन की डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस संदीप के फोन डिटेल से जांच कर रही है कि संदीप किन लोगों के संपर्क में था और किन लोगों से क्या बाते हुई हैं।

फिलहाल पुलिस तीनों एंगल से जांच कर रही है, कमरा नंबर 404, तीन दिन पहले ऑफिस लाई गई साड़ी, कारोबारी रिश्ते और मोबाइल की बातचीत की जांच कर रही है । इन सभी बातों को लेकर पुलिस अलग-अलग कड़ियों को जोड़कर इस मामले की जांच कर रही है ।

Also Read: Ghaziabad Doctor Death: एक दिन से लापता डॉक्टर की कार में मिली लाश, इंजेक्शन और दवाइयां देख पुलिस भी हैरान, उलझी मौत की गुत्थी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।