कमियों को समयबद्ध दूर करें अधिकारी, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश : डॉ. पंकज सिंह

Summary :

Delhi News : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएचएसएम) के कार्यालय का दौरा कर मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों, तकनीशियनों, कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनके कामकाज और आवश्यकताओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों और कार्यक्रम प्रमुखों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन के तहत टीबी उन्मूलन, रोग निगरानी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,…

Delhi News : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएचएसएम) के कार्यालय का दौरा कर मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों, तकनीशियनों, कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर उनके कामकाज और आवश्यकताओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों और कार्यक्रम प्रमुखों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन के तहत टीबी उन्मूलन, रोग निगरानी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, एनीमिया नियंत्रण, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज, डायलिसिस, तंबाकू नियंत्रण, कुष्ठ रोग, अंधता नियंत्रण और ओरल हेल्थ समेत कई महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इन सभी कार्यक्रमों की प्रगति और कार्यप्रणाली की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और फील्ड स्तर पर सामने आने वाली कमियों का तय समय में समाधान किया जाए। साथ ही कार्यक्रम प्रमुखों, फील्ड टीमों और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए डॉक्टरों, तकनीशियनों और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को समय पर आवश्यक सुविधाएं और सहयोग मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का वास्तविक लाभ दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को समय पर सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में मिलना चाहिए। उन्होंने परिचालन संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान और फील्ड टीमों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने को कहा।

इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में आवश्यक सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त संसाधन आवश्यक हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने, स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक सहयोग देने और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निरंतर निगरानी के साथ उनकी जमीनी स्तर पर प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि दिल्लीवासियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Sumant Chaudhary