‘स्मित मच्छार विश्व के हीरो हैं’, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने की पायलट की तारीफ

Summary :

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार द्वारा 174 पैसेंजर को बचाने, 2029 के प्रधानमंत्री कैंडिडेट के तौर पर राहुल गांधी पर ममता बनर्जी की चुप्पी और एनआरसी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “दुबई से इजरायल जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार अब विश्व के हीरो हो गए हैं। उन्होंने 174 इजरायली नागरिकों की जान बचाई। जिस तरह से उनके को पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बहादुरी से संघर्ष किया और…

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार द्वारा 174 पैसेंजर को बचाने, 2029 के प्रधानमंत्री कैंडिडेट के तौर पर राहुल गांधी पर ममता बनर्जी की चुप्पी और एनआरसी समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “दुबई से इजरायल जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार अब विश्व के हीरो हो गए हैं। उन्होंने 174 इजरायली नागरिकों की जान बचाई। जिस तरह से उनके को पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बहादुरी से संघर्ष किया और फ्लाइट को लैंड कराया। मैं उनकी बहादुरी की प्रशंसा करता हूं। वे आज हिंदुस्तान के हीरो नहीं बल्कि पूरे विश्व के हीरों हैं।”

2029 में प्रधानमंत्री कैंडिडेट के तौर पर राहुल गांधी पर ममता बनर्जी की चुप्पी को लेकर संजय सरावगी ने कहा, “इस पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व के सर्वोच्च पटल पर ले जा रहे हैं। भारत सैन्य महाशक्ति है, 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशवासी नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। ये लोग आपस में बातचीत करते रहें लेकिन इस पद के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है।”

पेपर लीक मामले पर संजय सरावगी ने कहा, “बड़े-बड़े वादे करने वाले और युवाओं से संवाद करने वाले राहुल गांधी क्या अपने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेंगे। पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ठोस कदम उठाए गए और कड़े कानून बनाए गए। पीएम मोदी ने सजा का प्रवधान किया। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, स्पष्ट तौर पर पेपर लीक को लेकर कोई भी कानून नहीं बना था।”

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “यह स्वार्थ का गठबंधन है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव होने वाला है। अब लोग हिंदु-मुस्लिम का मामला उठाएंगे लेकिन भाजपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार चल रही है। माफिया, घोटालेबाज और दंगे करने वाले लोगों की दाल गलने वाली नहीं है। इंडी गठबंधन की बैठक होती रहेगी लेकिन हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार है।”

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.