संजय सिंह ने एमएलसी पर उठाए सवाल…

Summary :

NULL

नई दिल्ली : मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ विधायकों द्वारा मारपीट के आरोप के बाद बुधवार को अंशु प्रकाश का एमएलसी कराया गया, जिसमें कई जगह पर चोट के निशान सामने आए। अब इस एमएलसी पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्य सचिव जी इतने अनजान नहीं है, अगर कोई मारपीट उनके साथ हुई होती तो एमएलसी कराने के लिए उन्होंने 3 दिन का इंतजार किया? संजय सिंह ने कहा है कि पहले दिन जब अंशु ​प्रकाश एलजी और राष्ट्रपति के पास जा रहे थे तब उनके चेहरे पर तो कोई चोट के निशाना नहीं थे, यह बात मीडिया अपने वीडियों में भी देख सकती है। फिर अचानक बुधवार को उनकी चोटें इतनी गहरी कैसे हो गईं।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल जांच में आंख आैर दोनों कानों के पीछे सूजन मिली है। होठ के नीचे कट भी मिला। संजय सिंह ने फिर कहा कि जब उनके साथ मार पिटाई हुई थी तो तुरंत एमएलसी न करा कर दो दिन बाद क्यों कराई गई। उन्होंने कहा यह सब भाजपा की साजिश है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया को मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई, जिसमें यह सब बातें लिखी गई थीं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team