नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर टीम केजरीवाल द्वारा किए गए हमले के पीछे का मुख्य कारण जानने के बाद दिल्ली के नागरिकों के साथ-साथ मैं भी स्तब्ध हूं। यह आश्चर्यचकित करता है कि केजरीवाल सरकार अधिकारियों पर एक ऐसा विज्ञापन जारी करने के लिए दबाव डाल रही थी जिसमें कहा जाना है कि दिल्ली में 80 प्रतिशत भ्रष्टाचार समाप्त हो चुका है।
दिल्ली की जनता भलीभांति जानती है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से पूरी तरह कटी हुई है और केवल अपने महिमा मंडन के विज्ञापन होर्डिंगों में ही नजर आती है। मनोज तिवारी ने कहा है कि हम केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार के अंत पर फर्जी प्रचार की उत्सुकता को समझ सकते हैं क्योंकि सतेन्द्र जैन सहित मंत्रियों के भ्रष्टाचार एवं मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को फर्जी बिलों के भुगतान की जानकारी के बाद आज सरकार की प्रतिष्ठा पूरी तरह धूमिल है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



