किसानों के एक संगठन ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर आग्रह किया है कि किसानों को यहां जंतर मंतर पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए।
याचिका शुक्रवार को सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की पीठ के समक्ष आएगी। इसमें अदालत से आग्रह किया गया है कि ‘किसान महापंचायत’ के कम से कम 200 लोगों को अहिंसक सत्याग्रह करने के वास्ते जंतर मंतर पर स्थान उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जाना चाहिए।
अधिवक्ता अजय चौधरी के माध्यम से दायर याचिका में केंद्र, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को प्रतिवादी बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



