नोएडा: एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया तथा विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को उसने जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा की मां ने 24 जून को थाने में अज्ञात बदमाशों पर शक जाहिर करते हुए उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर जांच की तो पता चला कि यशवीर की छात्रा से कई बार बात हुई। उन्होंने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर यशवीर ने बताया कि उसने दो मई
को प्रिया की हत्या कर शव को सिंभावली में फेंक दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपने गांव में ले जाकर छात्रा के साथ बलात्कार किया। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसी के दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि जब नोएडा पुलिस ने सिंभावली पुलिस से बात की तो पता चला कि दो मई को उनके क्षेत्र में एक अज्ञात किशोरी का शव मिला था। छात्रा के परिजनों ने कपड़े व फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



