मुंबई टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अंकित लोखंडे सिल्वर स्क्रीन पर माचो मैन संजय दत्त के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है। संजय दत्त फिल्म मलंग में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह रोमांटिक किरदार में नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि उनके अपोजिट टीवी ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे काम करने वाली हैं। इसे पहले भी कई बार अंकिता के बॉलिवुड में डेब्यू की खबरें आई थीं लेकिन अभी तक यह सिर्फ खबर मात्र ही थी।
अभी तक इस खबर को लेकर अंकिता और निर्देशक ओमंग कुमार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन यदि ऐसा होता है तो अंकिता के चाहने वालों के लिए ये एक बड़ी खबर होगी। अंकिता मशहूर टीवी सीरियल’पवित्र रिश्ता’ के बाद से अब तक किसी और शो में काम नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App




