गर्मी के बढ़ते पारे और हीट वेव के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में डीएम ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है। बाकायदा प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है। इसमें CBSE, ICSE और UP बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं। नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके और बढ़ने की संभावना है।
- गर्मी बढ़ने से नोएडा और गाजियाबाद में सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी है
- बाकायदा प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है
- इसमें CBSE, ICSE और UP बोर्ड के सभी स्कूल शामिल हैं
- नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था
स्कूलों को दिए निर्देश
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिन काफी ज्यादा लू चलने और हीट वेव आने के आसार हैं। गर्मी के बढ़ते पारे को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। नोएडा में डीएम मनीष वर्मा के आदेश के मुताबिक, सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 8 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, जिनमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। नोएडा में जारी पत्र में छुट्टी कब तक की गई है, इसके लिए कोई डेट नहीं बताई गई है। उधर गाजियाबाद जिलाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए 25 मई तक सभी स्कूलों को छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं।
हीट वेव के ज्यादा बढ़ने की आशंका
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हीट वेव के और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है। इसके साथ ही पारा भी लगातार बढ़ने की संभावना है। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादातर घर में ही रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर बाहर जाना है तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें और आंखों की हिफाजत के लिए चश्मा लगाएं।


Download Android App
Download iOS App





