मच्छर जनित बीमारियों का मौसम खत्म हो चुका है और नगर निगम की रिपोर्ट में आज कहा गया कि पिछले हफ्ते राजधानी में डेंगू के 45 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों को मिलाकर दिल्ली में इस साल डेंगू से प्रभावित लोगों का आंकड़ा 9214 तक पहुंच गया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल 16 दिसंबर तक मलेरिया और डेंगू के मामले क्रमश: 1,140 और 933 दर्ज किये गये। इस साल नौ दिसंबर तक दिल्ली में डेंगू से प्रभावित कुल लोगों की संख्या 9,169 थी।
इस साल सामने आये 9,214 मामलों में 4,704 मरीज दिल्ली से थे जबकि 4,501 दूसरे राज्यों से इलाज के लिये राजधानी आये थे। मच्छर जनित बीमारियों के मामले सामान्यत: मध्य जुलाई से नवंबर के अंत तक होता है लेकिन यह अवधि मध्य दिसंबर तक भी जा सकती है। इस साल हालांकि यह बीमारी काफी पहले फैल गयी थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



