शबाना ने केजरीवाल के अभियान का किया समर्थन

Summary :

बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी ने डेंगू के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभियान का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि इससे डेंगू पर विजय पायी जा सकती है।

बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी ने डेंगू के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभियान का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि इससे डेंगू पर विजय पायी जा सकती है। 
श्रीमती आजमी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जारी अपनी पोस्ट में कहा,‘‘मैं अरविंद केजरीवाल का समर्थन करती हूं। अगर हम सभी प्रत्येक रविवार की सुबह मात्र 10 मिनट के लिए अपने घरों का मुआयना करने पर समय खर्च करें तो हम डेंगू पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हमें देखना होगा कि हमारे घर में किसी भी स्थान पर पानी नहीं जमा हो और अगर जमा है तो उसे हटाना दें या उसके ऊपर तेल डाल दें। 10 हफ्ते, 10 बजे,10 मिनट।’’ 
श्री केजरीवाल ने श्रमती आजमी के ट्वीट के जवाब में कहा,‘‘ धन्यवाद शबाना जी। आपके समर्थन से इस अभियान में जुड़ने के लिए लाखों लोग प्रेरित होंगे।’’ श्री केजरीवाल ने गत रविवार को डेंगू के खिलाफ अभियान की शुरुआत अपने घर से की और इस दौरान उन्होंने पूरे घर का निरीक्षण किया कि घर में कहीं भी साफ पानी तो जमा नहीं है। 
श्री केजरीवाल ने ट््वीट किया,‘‘मेरे परिवार और मैंने अपने घर का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि घर के किसी हिस्से में कहीं साफ पानी जमा न हो। यह आपके परिवार को डेंगू से बचाने का बेहतरीन तरीका है। मैं यह देखकर खुश हूं कि पूरी दिल्ली के लोग इस अभियान प्त 10हफ्ते10बजे10मिनट में शामिल हो रहे हैं।’’
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्लीवासियों से अपील की थी कि वे 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को अपने घर में 10 मिनट का समय दें और यह सुनिश्चित करें कि घर के किसी भी कोने में पानी जमा न हो ताकि डेंगू बुखार के लिए जिम्मेदार मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

Shera Rajput