राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा तथा सुबह आठ बजे यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गयी, जबकि पड़ोसी शहरों में एक-दो निगरानी केंद्रों में सूचकांक मूल्य 401 से ऊपर रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि घना कोहरा छाये रहने और सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत होने से अंधेरा छाया रहा जिसकी वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी से सटे शहरों में भी वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही।
गाजियाबाद में कई जगहों पर वायु की गुणवत्ता खराब रही, जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक निगरानी केंद्र पर एक्यूआई 401 से अधिक दर्ज की गई। घना कोहरा छाये रहने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़। मौसम विभाग ने सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही कोहरा छाये रहने का अनुमान लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



