Delhi को दहलाने की साजिश नाकाम! ऐतिहासिक मंदिर-ढाबे और सैन्य कैंप थे निशाना, ISI के शहजाद भट्टी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Summary :

Shahzad Bhatti Module: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट के पीछे ISI का हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने बताया कि दिल्ली का एक बहुत ऐतिहासिक मंदिर उनके निशाने पर था। इस मंदिर के फोटो पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजे गए थे। इसके अलावा दिल्ली-सोनीपत हाइवे पर मौजूद एक फेमस ढाबे को भी निशाना बनाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्लान था। दिल्ली…

Shahzad Bhatti Module: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट के पीछे ISI का हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से जुड़े शहजाद भट्टी मॉड्यूल के 9 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने बताया कि दिल्ली का एक बहुत ऐतिहासिक मंदिर उनके निशाने पर था। इस मंदिर के फोटो पाकिस्तान में मौजूद सोशल मीडिया हैंडलर्स को भेजे गए थे। इसके अलावा दिल्ली-सोनीपत हाइवे पर मौजूद एक फेमस ढाबे को भी निशाना बनाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्लान था।

दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर निशाने पर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि ISI से जुड़े शहजाद भट्टी के गुर्गे दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर को निशाना बनाना चाहते थे। एक आरोपी ने मंदिर की रेकी कर उसकी तस्वीरें पाकिस्तान भेजी थीं। उनका मकसद मंदिर में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करना था। इसके अलावा आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबे पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की योजना बनाई गई थी। हिसार के एक सैन्य कैंप को भी निशाना बनाने का लक्ष्य था, वहां की रैकी का वीडियो भी पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे गए थे।

शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने हाल ही में दिल्ली समेत कई राज्यों में संयुक्त कार्रवाई कर शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए थे। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और अलग-अलग राज्यों की पुलिस भी जांच में सहयोग कर रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मॉड्यूल को पैसा कहां से मिल रहा था और सोशल मीडिया के जरिए इनके संपर्क कैसे बन रहे थे। साथ ही, देश में इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर धार्मिक स्थलों, सैन्य ठिकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Also Read: लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, मंदिर में लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।