‘वो मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता…’, इसलिए पति को मार डाला, Delhi से आया चौंकाने वाला मामला

Summary :

भारत की राजधानी Delhi से एक बार फिर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. Delhi के निहाल विहार इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पुलिस को शक न हो कि उसने ही अपने पति की हत्या कि तो उसने खुदकुशी की झूठी कहानी रच डाली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले पर नजर डालें तो, सामने आता है कि 20 जुलाई की शाम करीब 4:15 बजे निहाल विहार थाने में हॉस्पिटल से पुलिस को फोन आया. इस दौरान कॉलर…

भारत की राजधानी Delhi से एक बार फिर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. Delhi के निहाल विहार इलाके में एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पुलिस को शक न हो कि उसने ही अपने पति की हत्या कि तो उसने खुदकुशी की झूठी कहानी रच डाली.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले पर नजर डालें तो, सामने आता है कि 20 जुलाई की शाम करीब 4:15 बजे निहाल विहार थाने में हॉस्पिटल से पुलिस को फोन आया. इस दौरान कॉलर ने पुलिस को बताया कि एक महिला अपने पति के साथ आई है और उसके पति के शरीर पर चाकू के निशान हैं, जिसकी मौत हो चुकी है.

सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस

फोन पर सूचना मिलने के तुरंत बाद Delhi पुलिस मौके अस्पताल पहुंची. वहां पुलिस को आरोपी महिला मिली. उसने पुलिस को जानकरी दी कि उसके पति ने खुद को चाकू मारकर खुदकुशी कर ली है. इस दौरान जब महिला के पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो महिला के सारे झूठ पर पानी फिर गया. पुलिस ने पाया कि व्यक्ति के शरीर पर जो चाकू के निशान थे वह खुदखुशी करने के दौरान नही बन सकते. इससे साफ हो गया कि युवक को चाकू सामने से घोंपा गया है.

Delhi पुलिस की पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Delhi पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मृतक की पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई. पुलिस ने जब शाहिद की पत्नी से पूछताछ की और उसके मोबाइल की जांच की तो सारी कहानी सामने आ गई. महिला की सर्च हिस्ट्री से पुलिस ने पता लगाया कि उसने इस बात कि जानकारी हासिल की थी कि किस तरीके से चैट को उड़ाया जा सकता है. इसके साथ ही महिला ने इसकी भी जानकारी ली थी कि सल्फास का इस्तेमाल कैसे करते हैं और इसका कितना जानलेवा हो सकता है.

Delhi

Delhi

इस वजह से की हत्या?

Delhi पुलिस ने महिला से पूछताछ की उसने अपने पति को क्यों मारा, तो उसने बताया कि उसका पति उसे शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं कर पाता था. इस वजह से उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची. इस दौरान महिला ने पूरी प्लानिंग कर सारी जानकारी जुटाई, फिर मौका तलाशा और पति की छाती पर तीन बार चाकू से वार कर दिया. इसके बाद वह अपने पति को खुद अस्पताल लेकर गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुदकुशी की झूठी कहानी सुनाई.

ये भी देखें-Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल झपटमारी के मामले में तीन शातिर गिरफ्तार |

जांच में जुटी पुलिस

Delhi  पुलिस अब यह जानने में जुट गई कि आरोपी महिला किस शख्स के साथ चैट डिलीट करने की जानकरी ली थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

Devar की स्मार्टनेस देख फिसली Bhabhi! पति को लगाया ठिकाने, करंट लगाकर किया बड़ा कांड

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।