Viral Video: गंगा में बहे Kabaddi टीम के पूर्व कैप्टन Deepak Hooda, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Summary :

Viral News: इस समय सोशल मीडिया पर एक Viral Video लोगों के बीच आया है जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हरियाणा के रोहतक में रहने वाले भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट किया है और इस बात का दावा किया है कि प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलेरी यानी (PAC) की टीम ने दीपक हुड्डा को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं इस मामले मे हुड्डा का कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और वह हरिद्वार गए…

Viral News: इस समय सोशल मीडिया पर एक Viral Video लोगों के बीच आया है जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हरियाणा के रोहतक में रहने वाले भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट किया है और इस बात का दावा किया है कि प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलेरी यानी (PAC) की टीम ने दीपक हुड्डा को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं इस मामले मे हुड्डा का कहना है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और वह हरिद्वार गए ही नहीं थे। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस की तरफ से 23 जुलाई की शाम 4 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा हरिद्वार में गंगा में गिर गए हैं और उनका रेस्कियू किया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले के वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा ने अपनी हालत की जानकारी देते हुआ कहा कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इतना ही नहीं दीपक हुड्डा ने इस बात से भी साफ इनकार कर दिया है कि वह हरिद्वार गए थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Deepak Hooda का वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस की तरफ से 23 जुलाई की शाम 4 बजे पोस्ट किया गया था। वीडियो में उत्तराखंड पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि यह वीडियो दीपक हुड्डा का है और वह गंगा नदी में बह गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इस बात की जानकारी दी की प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलेरी यानी (PAC) की टीम ने दीपक हुड्डा को रेस्क्यू कर लिया है।

यह भी देखें…Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, मोबाइल झपटमारी के मामले में तीन शातिर गिरफ्तार |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kesari (@punjabkesari_pk)

Viral Video सामने आते ही क्या कहा हुड्डा ने?

सोशल मीडिया पर जब से यह मामला वायरल हो रहा है तभी से इसके कई वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं। लेकिन अब इस घटना ने कुछ और ही मोड़ ले लिया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब दीपक हुड्डा ने भी इस पर जानकारी देते हुए अपना बयान जारी किया है। दीपक हुड्डा ने वायरल वीडियो को लेकर कहा है कि-मैं तो रोहतक में इस समय हूं ही नहीं। गांव मोखरा में भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा एक जरूरी मीटिंग बुलाई गई थी। मैं उसी मीटिंग में मौजूद हूं। मेरे साथ जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका भी मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें जो शख्स दिखाई दे रहा है वह मैं नहीं हूं। वह वीडियो मेरा नहीं है। दीपक हुड्डा ने यह भी कहा है कि इस वीडियो से उनका किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। दीपक हुड्डा ने आगे बताया कि-इस मामले को लेकर उनकी उत्तराखंड पुलिस ने उनकी फोन पर बातचीत भी हुई है। दीपक हुड्डा ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है कि इस Viral Video में वह नहीं है बल्कि कोई और है। यह Viral Video उनका नहीं है। इस वीडियो में शख्स का चेहरा भी किसी को ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है।

Read Also…

Viral Video: ये फल नहीं Lighter है भैया…आग लगाने वाले फल का वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

Shweta Rajput