दिल्ली के रोहिणी कोर्ट का परिसर उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज हुआ, जब तिहाड़ जेल में बंद जितेंद्र उर्फ गोगी को पेशी के लिए लाया गया। कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच हुए इस शूटआउट में गोगी की हत्या कर दी गयी है। वहीं पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर वकील बनकर कोर्ट परिसर में पहुंचे थे जिन्होंने गैंगस्टर जितेंद्लर पर गोली चलाई।स्पेशल सेल की टीम जितेंद्र को कोर्ट रूम में लेकर गई थी, जहां पर ये घटना हुई थी। घटना में दो हमलावरों समेत कुल तीन लोगों की मौत हुई है।
राजधानी में इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि जितेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, जितेंद्र गोगी ने अपराध के जरिए अकूत संपत्ति कमाई थी। जितेंद्र गोगी के नेटवर्क में 50 से ज्यादा लोग हैं।


Download Android App
Download iOS App



