लापता HDFC बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी का शव बरामद, एक गिरफ्तार

Summary :

कमला मिल्स की सीसीटीवी फूटेज में उन्हें ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। कमला मिल्स में सिद्धार्थ सिंघवी का फोन स्वीच ऑफ पाया मिला।

एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी मुंबई के कमला मिल्स स्थित अपने ऑफिस से 5 सितंबर बुधवार से ही गायब थे। एचडीएफसी बैंक के लापता वाइस प्रेजिडेंट सिद्धार्थ संघवी का शव सोमवार को बरामद किया गया। संघवी 5 सितंबर से मुंबई स्थित अपने कमला मिल्स ऑफिस से लापता चल रहे थे। उनके लापता होने का रहस्य उस वक्त और गहरा गया जब छह सितंबर को नवीं मुंबई के कोपर खैराने में मिली उनकी कार की सीट पर खून के धब्बे मिले थे । पुलिस ने शव बरमाद कर लिया है। पुलिस ने सरफराज शेख नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन जारी है।

पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ संघवी की कार कॉपार खैराने इलाके में गुरुवार शाम को पाई गई थी। 39 वर्षीय सिद्धार्थ संघवी की कार में खून के धब्बे पाए गए हैं जिसके नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं।

मालबार हिल्स के रहनेवाले सिंघवी लोअर परेल के कमला मिल्स से अपना काम खत्म कर बुधवार की शाम को करीब 7:30 बजे निकले थे। जब वे अपने नियमित समय 10 बजे तक घर नहीं पहुंचे, उसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

वही, कमला मिल्स की सीसीटीवी फूटेज में उन्हें ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। कमला मिल्स में सिद्धार्थ सिंघवी का फोन स्वीच ऑफ पाया गया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पूरे मुंबई में वायरलेस मैसेज जारी कर दिए हैं। इसी मैसेज के बाद नवी मुंबई पुलिस को संघवी की कार मिली थी।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकार क्राइम बांच की टीम सिंघवी के लापता होने वाले दिन की पूरी घटना की पड़ताल रही है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस, नवी मुंबई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच इस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि संघवी एचडीएफसी बैंक में सीनियर एनालिस्ट, एसेट एंड लायबिलिटी मैनेजमेंट का काम देख रहे थे।

HDFC ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ाई

Desk Team